प्रतापगढ़ में ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत:सिर में गंभीर चोटें आईं, बिना पुलिस सूचना इब्राहिमपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

Oct 02, 2026 - 09:51
0
प्रतापगढ़ में ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला की मौत:सिर में गंभीर चोटें आईं, बिना पुलिस सूचना इब्राहिमपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव की रेनू मिश्रा (40) की सड़क हादसे में मौत हो गई। गुरुवार को वह मायके से ससुराल जा रही थीं, तभी अमरगढ़ बाजार के पास ब्रेकर पर उनकी बाइक असंतुलित हो गई। रेनू बाइक से गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। आसपास के लोगों ने उन्हें अमरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। रेनू के पति प्रेम मिश्रा काम के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं। उनके तीन बच्चे शगुन (18), शुभ (14) और सुनैना (10) हैं। मां की मौत से बच्चों का बुरा हाल है। आसपुर देवसरा थानाध्यक्ष राकेश चौरसिया ने शुक्रवार सुबह बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है। देर शाम परिजनों ने शव का इब्राहिमपुर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User