श्रद्धा दुबे पुराने दोस्त के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंची:ट्रामा से स्विफ्ट डिजायर कार से निकली थी, पुलिस ने चार जगहों पर दबिश दी

Oct 12, 2026 - 19:27
0
श्रद्धा दुबे पुराने दोस्त के साथ नेपाल बॉर्डर पहुंची:ट्रामा से स्विफ्ट डिजायर कार से निकली थी, पुलिस ने चार जगहों पर दबिश दी
शिवा शर्मा हत्याकांड में पुलिस को नया सुराग हाथ लगा है। श्रद्धा अपने पुराने दोस्त आमिर के साथ केजीएमयू ट्रामा सेंटर से स्विफ्ट कार से निकली थी। इसके बाद श्रद्धा व उसकी बहन को आमिर ने बहराइच के रूपईडीह में छोड़ा। यह नेपाल बॉर्डर पर है। फिलहाल पुलिस को आशंका है कि श्रद्धा अपनी बहन के साथ में नेपाल भाग गई है। पुलिस आरोपियों की धर पकड़ के लिए जुटी हुई है। 3 टीमें इसके लिए गठित की गई हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि आमिर दुबग्गा का रहने वाला है। वह लंबे समय तक श्रद्धा का करीबी रहा है। इससे श्रद्धा ने पैसे भी लिए थे, जिसके बाद अनबन हो गई थी । लंबे समय बाद शुक्रवार शाम को घटना के बाद श्रद्धा ने आमिर को फोन किया। इसके बाद वह स्विफ्ट कार से ट्रामा सेंटर पहुंचा था। पुलिस ने सर्विलांस सिस्टम को एक्टिव कर पूछताछ के आधार पर काल सीडीआर के साथ सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर जांच को आगे बढ़ा रही है। चार जगहों पर एक साथ दबिश पुलिस ने सोमवार को दुबग्गा, आलमबाग, सीतापुर, रायबरेली में एक साथ दबिश दी। इस दौरान दुबग्गा में ड्राइवर दानिश के घर से जरूरी सबूत पुलिस ने जुटाए हैं। सीतापुर में श्रद्धा का दोस्त है। घटना के बाद उससे बातचीत होने के सबूत पुलिस को मिले हैं। इसलिए वहां पर दबिश हुई। रायबरेली में श्रद्धा के घर पर भी पुलिस पूछताछ के लिए पहुंची है। वहां से भी पुलिस को घटना से संबंधित जानकारी मिली है। जल्द होगी गिरफ्तारी हजरतगंज पुलिस के थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। कई जगहों पर दबिश दी गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक सबूत इक्कठा हुए हैं। इसमें जो लोग शामिल हैं, उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। अभी इन लोगों के मोबाइल नंबर बंद आ रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User