प्रतापगढ़ में जागरूकता अभियान:महिलाओं को दी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान के तहत शुक्रवार को कोहंडौर थाना की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने क्षेत्र में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। टीम ने सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विद्यालयों और कॉलेजों में भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से सीधा संवाद स्थापित किया। इस दौरान उन्हें छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार, पीछा करने, अश्लील टिप्पणी या किसी भी अन्य महिला संबंधी अपराध की स्थिति में बिना किसी भय के पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस टीम ने महिला सुरक्षा से जुड़े अधिकारों, साइबर अपराध, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल और अनजान लोगों से सावधानी बरतने की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, आपात स्थिति में त्वरित सहायता के लिए महिलाओं एवं बालिकाओं को 1090 (वूमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (पुलिस सहायता), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन) तथा 102/108 (एंबुलेंस सेवा) का उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश देते हुए आमजन से संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील भी की।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)