सपा कार्यकर्ता 8 अक्टूबर को बिधूना में जुटेंगे:'देश बचाओ, वोट बचाओ' अभियान के तहत होगी बैठक, अखिलेश ने उठाया था मुद्दा
औरैया में समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बैठक हुई। इसमें 8 अक्टूबर को बिधूना में होने वाले 'देश बचाओ, वोट बचाओ' अभियान की रणनीति पर चर्चा की गई। मासिक बैठक में चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों पर बात हुई। जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर आवाज उठाने की बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि फर्जी वोट बनाने और सही मतदाताओं के नाम काटने का प्रयास हुआ। अखिलेश यादव ने भी यह मुद्दा उठाया है। बैठक में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की गई। लोकतंत्र बचाने के लिए 2 से 8 अक्टूबर तक 'देश बचाओ, वोट बचाओ' सप्ताह मनाया जाएगा। 8 अक्टूबर को सुबह 10 बजे बिधूना में विधायक, सांसद और कार्यकर्ता भगत सिंह चौराहे पर इकट्ठा होंगे। यहां से डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के सामने अभियान शुरू होगा। महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी मनाई गई। बैठक में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव, बिधूना विधायक रेखा वर्मा, पूर्व राज्य मंत्री विनोद यादव कक्का मौजूद थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)