प्रतापगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन दिया

Oct 08, 2026 - 13:50
0
प्रतापगढ़ में कांग्रेस का प्रदर्शन:मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग, पैदल मार्च कर डीएम को ज्ञापन दिया
प्रतापगढ़ में गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च निकाला। यह मार्च कंपनी गार्डन होते हुए अंबेडकर चौराहे पहुंचा। इसके बाद कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय गए और उन्हें ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को तुरंत पद से हटाने की मांग की। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता 'वोट छोड़कर गाड़ी छोड़, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' जैसे नारे लगा रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। कई जगहों पर पुलिस बल तैनात रहा। एक दिन पहले समाजवादी पार्टी ने भी चुनाव आयोग के मुद्दे पर प्रदर्शन किया था। उस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की हुई थी, जिसके बाद कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User