प्रतापगढ़ में कार सवारों ने युवक को पीटा:सुखपाल नगर बाईपास पर 15 हजार रुपये छीने, घायल ने गाड़ी मालिक पर लगाया आरोप

Oct 10, 2026 - 14:19
0
प्रतापगढ़ में कार सवारों ने युवक को पीटा:सुखपाल नगर बाईपास पर 15 हजार रुपये छीने, घायल ने गाड़ी मालिक पर लगाया आरोप
प्रतापगढ़ कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के सुखपाल नगर बाईपास के पास शनिवार दोपहर करीब 12 बजे मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कार से पहुंचे आधा दर्जन लोगों ने एक युवक को जमकर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान आरोपी उसके पास मौजूद 15 हजार रुपये भी छीनकर ले गए। घायल युवक की पहचान कटरा मेंदनीगंज बाजार निवासी कपिल पांडेय के रूप में हुई है। कपिल के मुताबिक, वह हाईवे के पास खड़े थे और बालू का कारोबार करते हैं। इसी दौरान बालू की आपूर्ति को लेकर गाड़ी मालिक से उनका विवाद हो गया था। पुलिस ने की मामले की छानबीन आरोप है कि इसी रंजिश में गाड़ी मालिक चार-पांच अन्य लोगों के साथ मौके पर पहुंचा और उनके साथ मारपीट की। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह पीटने के बाद 15 हजार रुपये छीन लिए और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली देहात पुलिस और सिटी चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना के पीछे बालू की आपूर्ति को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। कोतवाली देहात संदीप मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के आधार मुकदमा दर्ज कर कार्यावही की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User