प्रतापगढ़ में नदी में डूबे किशोर का शव मिला:मांधाता क्षेत्र में मछुआरों के जाल में फंसा, दो दिन से था लापता

Oct 16, 2026 - 10:58
0
प्रतापगढ़ में नदी में डूबे किशोर का शव मिला:मांधाता क्षेत्र में मछुआरों के जाल में फंसा, दो दिन से था लापता
प्रतापगढ़ के मांधाता के बकुलाही नदी में डूबे 13 साल के आसिफ का शव शुक्रवार सुबह मछुआरों के जाल में फंसा मिला। दो दिन पहले वह नदी में पैर फिसलने से डूब गया था। पल्हान गांव निवासी मोहम्मद मोबीन का बेटा आसिफ बृहस्पतिवार दोपहर बच्चों के साथ नदी किनारे गया था। पैर में मिट्टी लगने पर वह धोने उतरा, तभी फिसलकर गहरे पानी में चला गया। बालक के डूबने की सूचना पर मांधाता पुलिस मौके पर पहुंची। बृहस्पतिवार को तलाश के बावजूद आसिफ का पता नहीं चला। इसके बाद मानिकपुर से गोताखोर बुलाए गए थे। शुक्रवार सुबह स्थानीय मछुआरे नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान आसिफ का शव जाल में फंसकर बाहर आ गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User