रामकोला में योग सेहत जागरूकता शिविर:सेवा संकल्प योजना में लोगों को योग और ध्यान के फायदे बताए

Oct 16, 2026 - 11:14
0
रामकोला में योग सेहत जागरूकता शिविर:सेवा संकल्प योजना में लोगों को योग और ध्यान के फायदे बताए
कुशीनगर के नगर पंचायत रामकोला में 15 अक्टूबर को सेवा संकल्प योजना के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. जगदीश यादव के निर्देश और जिला कार्यक्रम अधिकारी विशाल सिंह की देखरेख में आयोजित शिविर में योग प्रशिक्षक हेमलता पाण्डेय और प्रमोद ने लोगों को योग एवं ध्यान की जानकारी दी। इस दौरान योग और आयुर्वेद को दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ रहने के तरीकों पर चर्चा की गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर को स्वस्थ और तंदुरुस्त रखने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों को योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का मुख्य संदेश ‘हर दिन करें योग, दूर रहेंगे सारे रोग’ रहा। शिविर के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और योग व आयुर्वेद के महत्व को समझाने का प्रयास किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User