प्रतापगढ़ में पैसे के विवाद में मारपीट का आरोप:इलाज के दौरान डंपर चालक की मौत, सीने पर चोट के निशान

Oct 06, 2026 - 11:04
0
प्रतापगढ़ में पैसे के विवाद में मारपीट का आरोप:इलाज के दौरान डंपर चालक की मौत, सीने पर चोट के निशान
प्रतापगढ़ के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा गांव निवासी डंपर चालक श्रीचंद सोनकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। परिजनों ने पैसे के विवाद को लेकर अज्ञात लोगों पर मारपीट करने और इलाज के दौरान उसकी मौत होने का आरोप लगाया है। मृतक के सीने पर चोट के निशान मिलने की बात भी परिजनों ने कही है। परिजनों के अनुसार सोमवार शाम करीब चार बजे नवाबगंज थाना क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने श्रीचंद के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार पहुंचा और अपने दोस्तों की तलाश की। दोस्तों से मुलाकात के बाद वह घर पहुंचा। परिजनों का कहना है कि शाम करीब सात बजे घर पहुंचने के बाद उसने मारपीट की जानकारी दी और कुछ देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई। अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान सोमवार रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पैसे के विवाद को लेकर अज्ञात लोगों ने उसके साथ मारपीट की थी, जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ी और इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी इंचार्ज विवेक यादव ने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होने की उम्मीद है। परिवार का पालन-पोषण बताया गया कि श्रीचंद चार बहनों और दो भाइयों में बड़ा था। वह गाड़ी चालता है परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार ने पुलिस-प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User