युवक की आत्महत्या मामले में 25-दिन बाद पत्नी पर FIR:हरदोई में मां का आरोप- बहू फोन पर धमकाती थी, जमीन बिकवाने का भी दबाव बनाती थी

Oct 06, 2026 - 11:04
0
युवक की आत्महत्या मामले में 25-दिन बाद पत्नी पर FIR:हरदोई में मां का आरोप- बहू फोन पर धमकाती थी, जमीन बिकवाने का भी दबाव बनाती थी
हरदोई जनपद में देहात कोतवाली क्षेत्र के चक गांव में 21 वर्षीय सौरभ के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। मृतक की मां ने दावा किया कि उनकी बहू मायके में रहकर पुत्र को डराती और धमकाती थी। पुलिस ने सोमवार रात 11:17 बजे पत्नी के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मामला दर्ज किया है। ​देहात कोतवाली क्षेत्र के चक गांव निवासी चंद्रप्रकाश के 21 वर्षीय पुत्र सौरभ का विवाह 14 मई 2025 को बघौली थाना क्षेत्र के पाठकपुरवा निवासी पूर्णिमा वर्मा के साथ हुआ था। विवाह के कुछ समय बाद से ही पत्नी जमीन-प्लाट बिकवाने और अलग रहने का दबाव बनाने लगी थी। विरोध करने पर वह अपने जेवर और नकदी लेकर मायके चली गई थी और दोबारा ससुराल लौटने से साफ इनकार कर दिया था। ​मृतक के मां ममता के अनुसार, जब सौरभ अपनी पत्नी को विदा कराने उसके मायके गया था, तब उसके साथ मारपीट की गई और उसकी अपाचे मोटरसाइकिल भी छीन ली गई थी। इस मामले को लेकर सौरभ ने जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें भी दर्ज कराई थीं, लेकिन कोई ठोस समाधान नहीं निकला। आरोप लगाया कि लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताड़ना से परेशान होकर सौरभ ने 10 सितंबर को घर पर खाली कमरा पाकर अज्ञात समय में फांसी लगा ली थी। अगले दिन यानी 11 सितंबर को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया था। ममता के मुताबिक, ​पुत्र के आकस्मिक निधन से उत्पन्न गंभीर मानसिक पीड़ा और अंतिम संस्कार की व्यस्तता के चलते वह तुरंत कोतवाली रिपोर्ट दर्ज कराने नहीं पहुंच सकी थीं। इसके बाद उन्होंने शिकायती पत्र दिया। घटना के 25 दिन पुलिस ने सोमवार रात इस मामले में FIR दर्ज की है। देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User