प्रतापगढ़ में फंदे पर लटका मिला महिला का शव:बच्चों ने स्कूल से लौटने के बाद मां को देखा, पति दिल्ली में करता है नौकरी
प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में शनिवार को 38 साल की कंचन गौतम का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिला। बच्चों ने स्कूल से लौटने के बाद अपनी मां को इस हालत में देखा और शोर मचाया। शाम करीब 6 बजे बच्चे पड़ोस से खेलकर घर लौटे तो कमरे में मां को फंदे पर लटका पाया। उनकी चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कंचन के पति अर्जुन गौतम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। जो कि घर में मौजूद नहीं था। उनके तीन बच्चे हैं - सौम्या (15), मोहिनी (12) और आदित्य (8)। मृतका के पिता हरिश्चंद्र गौतम ने पुलिस को लिखित सूचना दी है। कंचन का मायका जमालपुर के काजी का पुरवा में है। पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को प्रतापगढ़ स्थित मोर्चरी हाउस भेजा। महिला की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चलेगा। लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के विधिक कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)