प्रतापगढ़ में विधिक जागरूकता शिविर:छात्रों को पॉक्सो कानून की जानकारी दी, गुड टच बैड टच समझाया गया
प्रतापगढ़ में उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के आदेशानुसार एवं जनपद न्यायाधीश के निर्देशन में महादेव प्रसाद इंटर कॉलेज महादेव नगर आसपुर देवसरा में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि ग्राम न्यायालय पट्टी के जज सुनील गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को गुड टच-बैड टच और यौन शोषण के अंतर्गत आने वाले अपराधों के बारे में बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, निःशुल्क विधिक सहायता और पॉक्सो एक्ट के तहत कठोर दण्ड के प्रावधानों के बारे में भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बच्चों के साथ गलत व्यवहार करता है, तो इसकी सूचना तुरंत माता-पिता, शिक्षक, पुलिस या 1098 पर दें। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल अधिवक्ता इन्द्र प्रसाद तिवारी और पीएलवी मुनीन्द्र प्रताप भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य योगेन्द्र चौरसिया ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)