प्रतापगढ़ कारागार में मनी गांधी-शास्त्री जयंती:बंदियों ने गाए बापू के प्रिय भजन, लिया अहिंसा का संकल्प
प्रतापगढ़ जिला कारागार में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। सुबह नौ बजे कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण कर दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर मिष्ठान वितरित किया गया। सुबह दस बजे से बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसमें बापू के प्रिय भजन 'रघुपति राघव राजा राम' और 'वैष्णव जन तो' सहित कई देशभक्ति गीत गाए गए। कार्यक्रम के दौरान बंदियों ने बापू के बताए शांति और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही, बंदियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए वकील न होने की स्थिति में विधिक सेवा के तहत निःशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया गया। अंत में जेल अधीक्षक ऋषभ द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जेलर वीरेंद्र कुमार वर्मा, डिप्टी जेलर लाला राम और कमलेश कुमार सहित कारागार का अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)