बच्चे को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत:अतरौलिया के अतरेठ बाजार के पास हादसा, सिर में लगी थी गंभीर चोट; परिवार का इकलौता बेटा था

Oct 02, 2026 - 17:30
0
बच्चे को बचाने में ई-रिक्शा पलटा, मासूम की मौत:अतरौलिया के अतरेठ बाजार के पास हादसा, सिर में लगी थी गंभीर चोट; परिवार का इकलौता बेटा था
आजमगढ़ के अतरौलिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ई-रिक्शा पलटने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसा अतरेठ बाजार के पास हुआ। मृतक अभय वर्मा अंबेडकर नगर के लालमनपुर गांव निवासी सनोज का बेटा था। अभय अपनी मां के साथ आजमगढ़ के पलया गांव स्थित ननिहाल से देउरपुर बाजार जा रहा था। वह अपने चाचा के ई-रिक्शा में दवा कराने के लिए बैठा था। अतरेठ बाजार के पास सड़क पर एक बच्चे को बचाने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अभय के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे तत्काल बूढ़नपुर बाजार स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अभय अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User