प्रतापगढ़ में एंटी रोमियो सम्मानित:छेड़खानी विरुद्ध सख्त कार्रवाई सराहना, व्यापार मंडल ने भेंट किया प्रशस्ति-पत्र

Oct 18, 2026 - 20:04
0
प्रतापगढ़ में एंटी रोमियो सम्मानित:छेड़खानी विरुद्ध सख्त कार्रवाई सराहना, व्यापार मंडल ने भेंट किया प्रशस्ति-पत्र
प्रतापगढ़ में महिलाओं से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई पर नगर कोतवाली पुलिस और एंटी रोमियो टीम की सराहना की गई। रविवार शाम व्यापार मंडल की महिला पदाधिकारियों ने नगर कोतवाली पहुंचकर पुलिस टीम को सम्मानित किया। इस दौरान एंटी रोमियो प्रभारी कंचन लता, नगर कोतवाल सुभाष यादव और टीम के अन्य पुलिसकर्मियों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महिला पदाधिकारियों ने पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र भी भेंट किए। महिला पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई से कानून का भय बढ़ेगा। इससे महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान की दिशा में सराहनीय कदम बताया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User