प्रतापगढ़ में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का सम्मान,विधायक ने अंगवस्त्र बांटे:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजेंद्र कुमार ने बुजुर्गों का हालचाल जाना

Oct 01, 2026 - 16:17
0
प्रतापगढ़ में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का सम्मान,विधायक ने अंगवस्त्र बांटे:अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर राजेंद्र कुमार ने बुजुर्गों का हालचाल जाना
प्रतापगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर गुरुवार को चिलबिला स्थित महुली वृद्धाश्रम में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। दोपहर करीब 2:30 बजे सदर विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने मुख्य अतिथि के रूप में आश्रम में रह रहे बुजुर्गों का अभिनंदन किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धजनों को फल और अंगवस्त्र वितरित किए और उनके साथ बैठकर हालचाल जाना। बुजुर्गों के अनुभवों से प्रेरणा लेने की अपील विधायक राजेंद्र कुमार मौर्य ने कहा कि उम्र बढ़ना जीवन की स्वाभाविक प्रक्रिया है। बुजुर्गों के पास जीवन का लंबा अनुभव और ज्ञान होता है, जिससे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग केवल सहानुभूति के पात्र नहीं हैं, बल्कि उन्हें समाज की मुख्यधारा में सक्रिय और सम्मानित भागीदार बनाया जाना चाहिए। बेहतर सुविधाएं देने का भरोसा विधायक ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों को प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उन्होंने बुजुर्गों से बातचीत कर उनकी जरूरतों और समस्याओं की जानकारी भी ली। इस दौरान कार्यक्रम में सभासद दीपक गुप्ता, अनिल सिंह, अभिषेक वैश्य, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेंद्र मौर्य, सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद, वृद्धाश्रम प्रबंधक अमितेश मिश्र और संचालक अंबिका प्रसाद मौजूद रहे। बुजुर्गों के आशीर्वाद और खुशनुमा माहौल के बीच समारोह का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User