हरदोई में युवक ने नीम के पेड़ से लटककर-जान दी:सुबह नींद से उठकर खेत गया था, परिवार में कलह की आशंका
हरदोई जनपद में हरियावां थाना क्षेत्र के संधिनावां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह नींद से उठे एक 40 वर्षीय युवक ने घर से करीब एक किलोमीटर दूर जाकर नीम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और परिवार में कोहराम मचा हुआ है। शव सुबह करीब 8:30 बजे लटका देखा गया। पुलिस और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, संधिनावां गांव निवासी रामकिशन का 40 वर्षीय पुत्र रणवीर खेती-किसानी करते थे। उनके परिवार में पत्नी पुष्पा के अलावा तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पत्नी पुष्पा ने बताया कि बुधवार की रात रणवीर सामान्य रूप से खाना खाकर सोए थे। लेकिन, गुरुवार की सुबह वह बिना किसी को बताए चुपचाप बिस्तर से उठकर बाहर निकल गए। सुबह जब ग्रामीणों ने गांव के पूर्व दिशा में स्थित एक खेत में उनका शव नीम के पेड़ पर गमछे के सहारे लटका देखा, तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में परिवार के सदस्य इस आत्मघाती कदम के पीछे की वजह को लेकर चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि यह खौफनाक कदम किसी घरेलू कहासुनी या आपसी विवाद के चलते उठाया गया है। इस घटना के बाद से मृतक के बच्चों और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)