प्रतापगढ़ पुलिस ने 147 गुम मोबाइल बरामद किए:23.52 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को लौटाए

Oct 12, 2026 - 15:33
0
प्रतापगढ़ पुलिस ने 147 गुम मोबाइल बरामद किए:23.52 लाख रुपये कीमत के फोन मालिकों को लौटाए
प्रतापगढ़ पुलिस ने 147 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 23.52 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंप दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने सोमवार दोपहर दो बजे पुलिस लाइन स्थित साई कॉम्प्लेक्स में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR) पोर्टल पर मोबाइल फोन की तलाश और बरामदगी के मामले में जिले ने उल्लेखनीय सुधार किया है। अप्रैल में प्रतापगढ़ इस मामले में 40वें स्थान पर था, जबकि सितंबर में 35 पायदान की छलांग लगाकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया। सितंबर में पोर्टल पर जनरेट हुई ट्रेसबिलिटी के सापेक्ष 85 प्रतिशत मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर और अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) आलोक कुमार के निर्देशन में सर्विलांस टीम, साइबर टीम और जिले के विभिन्न थानों की पुलिस ने तकनीकी सहायता से गुम मोबाइल फोन की तलाश की। अभियान के तहत कुल 147 मोबाइल फोन बरामद किए गए। गुम या चोरी हुए मोबाइल की ऐसे करें शिकायत मोबाइल फोन गुम या चोरी होने पर संबंधित थाने में सूचना देने के साथ भारत सरकार के दूरसंचार विभाग के CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। यह पोर्टल मोबाइल के IMEI नंबर के आधार पर गुम या चोरी हुए फोन को ब्लॉक कराने में मदद करता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और तकनीकी टीमें मोबाइल फोन की तलाश में जुटती हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User