कांग्रेसियों के खिलाफ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच:नारी गरिमा के सम्मान को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करेंगी प्रदर्शन

Oct 12, 2026 - 15:33
0
कांग्रेसियों के खिलाफ महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं का दिल्ली कूच:नारी गरिमा के सम्मान को लेकर कांग्रेस मुख्यालय के बाहर करेंगी प्रदर्शन
मेरठ से भाजपा महिला मोर्चा के बैनर तले कई महिलाएं सोमवार को दिल्ली गई हैं। दिल्ली में आज भाजपा की महिला कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय का घेराव करेंगी। यहां भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा और कार्यकर्ताओं ने 'नारी शक्ति हुंकार' प्रदर्शन करेंगी। इस प्रदर्शन में मेरठ सहित अन्य जिलों से महिलाएं पहुंची हैं। प्रदर्शन का प्रमुख कारण कांग्रेस सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम पर जेएनयू की 11 छात्राओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों और कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें कथित रूप से संरक्षण दिए जाने का आरोप लगाना है। बसों से दिल्ली गई कार्यकर्ता मेरठ में महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी के निर्देशन में महिला कार्यकर्ता बसों से दिल्ली रवाना हुइ्र। दिल्ली में यह प्रदर्शन दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आंध्र एजुकेशन सोसाइटी स्कूल से शुरू होकर कांग्रेस मुख्यालय तक जाएगा। झंडे, बैनर लेकर निकली महिलाएं हाथों में झंडे और तख्तियां लेकर महिलाएं दिल्ली के लिए रवाना हुईं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने ‘महिलाओं के सम्मान में, नारी शक्ति मैदान में’ के नारे लगाए। उन्होंने कांग्रेस पर महिला सशक्तीकरण के दावों और उसके व्यवहार में अंतर होने का आरोप लगाया। महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया महिलाओं ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिलाओं के अपमान से जुड़े मुद्दों को लेकर निशाना साधा। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और न्याय के मामलों में राजनीतिक दलों को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में कांग्रेस का रवैया उसकी कथनी और करनी के बीच अंतर दिखाता है। उन्होंने राहुल गांधी के महिलाओं के अधिकारों और सम्मान को लेकर दिए जाने वाले बयानों पर भी सवाल उठाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User