प्रयागराज गंगापार में लगा रोजगार मेला, 657 को मिली नौकरी:1206 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण

Sep 26, 2026 - 19:49
0
प्रयागराज गंगापार में लगा रोजगार मेला, 657 को मिली नौकरी:1206 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने कराया पंजीकरण
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय प्रयागराज की ओर से शनिवार को विवेकानन्द निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, भावापुर, शिवगढ़, सोरांव परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। प्रयागराज गंगापार क्षेत्र में लगे इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कंपनियों में 657 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस मेले में 1206 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सोरांव के विधायक गुरु प्रसाद मौर्य ने युवा प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे रोजगार कार्यालय के इन अवसरों का लाभ उठाकर निजी क्षेत्र की कंपनियों में प्रतिभाग करें, अपना भविष्य बनाएं और देश की प्रगति में अपना योगदान दें। इस दौरान सहायक निदेशक सेवायोजन राजीव कुमार यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार की युवा बेरोजगारों को सेवायोजित कराने की मंशा के तहत लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन प्रयासों में सहभागिता करें और मेले में आई प्राइवेट सेक्टर की कंपनियों द्वारा दिए जा रहे अवसरों का पूरा लाभ उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि सेवायोजन कार्यालय सदैव युवाओं के सहयोग के लिए तत्पर है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विवेकानन्द निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रबंधक राजेन्द्र सिंह ने बेरोजगारों को सेवायोजित कराने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराया। कार्यक्रम के अंत में उप निदेशक सेवायोजन रविशेखर आनन्द ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। उन्होंने रोजगार मेले में उपस्थित सभी कम्पनियों के गणमान्य प्रतिनिधियों, संस्थान के सभी सहयोगियों एवं विधायक के प्रति अपनी उपस्थिति और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User