श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर आगरा में संतों की बैठक:महाराज सच्चिदानंद बोले- कोर्ट अपना काम करे, सनातनी अपना
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा को लेकर अखिल भारत हिंदू महासभा ने शनिवार को आगरा में बैठक की। लाल किला क्षेत्र में साधु-संतों और सनातन धर्मावलंबियों ने नारेबाजी की। इसके बाद ट्रांस यमुना कॉलोनी के अग्रवाल भोजनालय में श्री सच्चिदानंद महाराज के नेतृत्व में बातचीत हुई। महाराज सच्चिदानंद ने कहा कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मामला कोर्ट में है, कोर्ट अपना काम करे, सनातनी अपने स्तर पर प्रयास जारी रखेंगे। उन्होंने आंदोलन आगे बढ़ाने की बात कही। महासभा की आगरा जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि 6 दिसंबर (शौर्य दिवस) पर वह महिलाओं के साथ मथुरा पहुंचेंगी। बैठक में महासभा के कार्यकर्ता और श्रद्धालु मौजूद थे। आयोजकों का मकसद संतों और सनातन धर्मावलंबियों को एकजुट करना था। इस दौरान अज्जू चौहान, शंकर श्रीवास्तव, मनीष पंडित, सौरभ शर्मा, सुनील यादव, अवतार सिंह गिल, नितेश भारद्वाज, विशाल कुमार, राजकुमार, जितेंद्र कुशवाहा, महिला जिलाध्यक्ष नीतू ठाकुर, बंटी देवी, निशा ठाकुर, राखी, सागर चौहान, आयुष तोमर और विनोद शर्मा सहित अन्य लोग शामिल थे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)