पटना में खराब मौसम के कारण दो विमान वाराणसी डायवर्ट:दिल्ली-मुंबई से पहुंचे विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, दोनों में 334 यात्री थे सवार

Sep 26, 2026 - 19:49
0
पटना में खराब मौसम के कारण दो विमान वाराणसी डायवर्ट:दिल्ली-मुंबई से पहुंचे विमानों को लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, दोनों में 334 यात्री थे सवार
पटना में अचानक मौसम खराब हो जाने के चलते शनिवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। पटना एयरपोर्ट पर उतरने वाले दो विमान को कम दृश्यता के चलते उतरने की इजाजत नहीं मिली। ऐसे में दोनों विमान को वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डाइवर्ट करना पड़ा। दोनों विमान में कुल 334 यात्री सवार थे। वाराणसी एयरपोर्ट पर दोनों विमान की लैंडिंग के बाद उसमें सवार यात्री विमान में ही बैठे रहे। उसके बाद एटीसी से संपर्क किया गया और जब पटना का मौसम सामान्य हो गया तो दोनों विमान यात्रियों को लेकर वाराणसी से पटना के लिए उड़ान भरे। विमान डायवर्ट होने के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ​दिल्ली की एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट 50 मिनट रुकी ​दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX 1510) में 173 यात्री सवार थे। पटना में एटीसी से लैंडिंग की अनुमति न मिलने के बाद विमान को वाराणसी के लिए डायवर्ट कर दिया गया। डायवर्ट होने के बाद दोपहर करीब 3:30 बजेविमान वाराणसी एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां करीब 50 मिनट रुकने के बाद पटना में मौसम सामान्य पर 4:20 बजे विमान पटना के लिए प्रस्थान कर गया। वाराणसी में दो घंटे तक रुका रहा मुंबई का विमान इसी तरह मुंबई से 161 यात्रियों को लेकर पटना हवाई क्षेत्र में पहुंचे एयर इंडिया के विमान (AI 2789) को भी पटना एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी देर तक हवा में चक्कर लगाया लेकिन अनुमति न मिलने के बाद इसे भी वाराणसी डाइवर्ट करना पड़ा। डायवर्ट होने के बाद विमान दोपहर करीब 2:45 बजे वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड किया। यात्रियों को सुरक्षा कारणों से विमान में ही रोक कर रखा गया था। बाद में पटना में मौसम सामान्य होने पर विमान शाम 4:55 बजे वाराणसी एयरपोर्ट से पटना के लिए प्रस्थान कर गया। इस बारे में एयरपोर्ट के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मौसम सामान्य होने के बाद दोनों विमान वापस पटना के लिए प्रस्थान कर गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User