प्रयागराज झूंसी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया:पीडीए ने 0.2690 हेक्टेयर जमीन खाली कराई, FIR की तैयारी

Sep 29, 2026 - 20:25
0
प्रयागराज झूंसी में सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाया:पीडीए ने 0.2690 हेक्टेयर जमीन खाली कराई, FIR की तैयारी
प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। झूंसी के बंधवाताहिरपुर में राज्य सरकार की अतिरिक्त रिक्त घोषित भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को पीडीए की टीम ने ध्वस्त करा दिया। करीब 0.2690 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के बाद पीडीए ने संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर देने की बात कही है। पीडीए के अनुसार मंगलवार 29 सितंबर को जोन-5 के क्षेत्र में जोनल अधिकारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। बंधवाताहिरपुर की आराजी संख्या-108 राज्य सरकार की अतिरिक्त रिक्त घोषित भूमि के रूप में दर्ज है। आरोप है कि सुनील कुमार यादव, इसरत अली, धीरेन्द्र यादव, महेन्द्र बिन्द और मुन्नी देवी समेत अन्य लोगों ने इस जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। पीडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जे को ध्वस्त कराया। जमीन पर बने भवनों के मालिकों को नोटिस देने की कार्रवाई भी की गई। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि उसके प्राधिकार क्षेत्र में पीडीए अथवा राज्य सरकार की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को तत्काल खाली करना होगा। कब्जा नहीं हटाने पर आगे भी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। पीडीए ने संबंधित लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के लिए एफआईआर की तैयारी भी शुरू कर दी है। इससे एक दिन पहले 28 सितंबर को भी पीडीए ने जोन-1 क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग के खिलाफ कार्रवाई की थी। जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्यासुद्दीनपुर स्थित विष्णापुरी कॉलोनी, जीटी रोड पर करीब 3000 वर्गमीटर में बिना अनुमति किए जा रहे स्ट्रक्चर को ध्वस्त किया गया था। इसके अलावा पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मरियाडीह रसूलपुर में गौशाला के पूरब करीब एक बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लाटिंग को भी ध्वस्त कराया गया था। पीडीए के मुताबिक यहां विजय कुमार, आतिफ, मुल्ला, आकिब, अब्बू हाफीज समेत अन्य लोगों की ओर से प्लाटिंग की गई थी। पीडीए ने लोगों से अपील की है कि बिना स्वीकृत तलपट मानचित्र वाली अवैध कॉलोनियों, मेला क्षेत्र और बाढ़ क्षेत्र में भूखंडों की खरीद-फरोख्त न करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User