प्रयागराज के हारिस ने एशियन U-14 टेनिस में जीता रजत:दिल्ली में हुई प्रतियोगिता में युगल वर्ग में शहर को दिलाया सम्मान
प्रयागराज के संत जोसफ कॉलेज के कक्षा आठ के छात्र हारिस खान ने नई दिल्ली के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में आयोजित 'एशियन टेनिस फेडरेशन अंडर-14 टेनिस टूर्नामेंट' के युगल वर्ग में रजत पदक हासिल कर शहर का मान बढ़ाया है। एशियन स्तर पर हारिस की यह लगातार तीसरी बड़ी उपलब्धि है। 3 से 9 अक्टूबर तक खेली गई इस प्रतियोगिता में हारिस ने राजस्थान के जयराज नयन के साथ जोड़ी बनाकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले में हारिस और जयराज की जोड़ी ने भारत के ही तपस्वी खत्री और सादिक मेहरा की जोड़ी को कड़े संघर्ष में 3-6, 6-3, 10-8 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। शुक्रवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में हारिस-जयराज की जोड़ी का सामना भारत के अर्जुन दुआ और जापान के तोशिनोसुके उनामी की जोड़ी से हुआ। रोमांचक मैच में हारिस और जयराज को 6-4, 6-3 से शिकस्त का सामना करना पड़ा और वे उपविजेता रहे। हारिस के इस प्रदर्शन पर उनके कोच असद इकबाल, सैफ इकबाल और प्रायोजक 'इंडियन बुक पैलेस' ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)