प्रयागराज के फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस और अधिकारी समझाने में जुटे

Oct 03, 2026 - 13:14
0
प्रयागराज के फाफामऊ में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक:जमीन पर कब्जे का आरोप, पुलिस और अधिकारी समझाने में जुटे
प्रयागराज के फाफामऊ में शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक युवक अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। युवक की पहचान होलागढ़ थाना क्षेत्र के तुलीपुर निवासी रवि विश्वकर्मा के रूप में बताई जा रही है। युवक का किसी व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसका आरोप है कि उसकी जमीन पर किसी अन्य व्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसी से नाराज होकर रवि दोपहर करीब 12:30 बजे फाफामऊ स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गया। टंकी के ऊपर पहुंचने के बाद वह न्याय की गुहार लगाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी युवक को समझाकर नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। युवक का कहना है कि जमीन पर कब्जे के मामले में उसे न्याय चाहिए। फिलहाल पुलिस अधिकारी उससे लगातार बातचीत कर रहे हैं और उसे सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास जारी है। मौके पर लोगों की भीड़ भी जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User