प्रयागराज के राम प्रताप यादव बने सपा के प्रदेश सचिव:छात्र राजनीति से शुरू किया सफर, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव भी रहे

Oct 04, 2026 - 17:29
0
प्रयागराज के राम प्रताप यादव बने सपा के प्रदेश सचिव:छात्र राजनीति से शुरू किया सफर, लोहिया वाहिनी के जिला महासचिव भी रहे
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी ने फूलपुर विधानसभा क्षेत्र के सोंनौटी गांव निवासी राम प्रताप यादव को पार्टी की प्रदेश इकाई में सचिव बनाया है। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति के बाद प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने उनके मनोनयन की घोषणा की। राम प्रताप यादव लंबे समय से समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। वह सीएमपी डिग्री कॉलेज में वर्ष 2005-06 में छात्रसंघ के संयुक्त सचिव रह चुके हैं। इसके बाद भी वह पार्टी के विभिन्न संगठनों में सक्रिय रहे। राम प्रताप यादव समाजवादी पार्टी की लोहिया वाहिनी में जिला महासचिव समेत कई पदों पर जिम्मेदारी निभा चुके हैं। पार्टी के कार्यक्रमों और संगठन से जुड़े कामों में भी उनकी सक्रिय भूमिका रही है। उनके प्रदेश सचिव बनने से फूलपुर क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उनके परिवार की भी राजनीति में सक्रियता रही है। उनकी मां धनपत्ती देवी जिला पंचायत सदस्य रह चुकी हैं। पार्टी में लंबे समय से सक्रिय रहने और संगठन के विभिन्न पदों पर काम करने के अनुभव को देखते हुए उन्हें प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी दी गई है। राम प्रताप यादव के प्रदेश सचिव बनाए जाने पर सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई। सपा जिलाध्यक्ष अनिल यादव, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ्तेखार हुसैन, पूर्व मंत्री राम बृक्ष यादव, एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक विजमा यादव, गीता शास्त्री और संदीप पटेल, पूर्व विधायक जोखू लाल यादव और बासुदेव यादव समेत कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी। इसके अलावा पार्टी प्रवक्ता दान बहादुर मधुर, संदीप यादव, रंग बहादुर यादव, निधि यादव, नाटे चौधरी, सुधीर भारतीय, सुरेश कुमार, शकील अहमद, शिव शंकर यादव, सर्वेश, राजेश, संजू यादव, यशदीप, त्रिभुवन, गोकुल, इंद्रेश और राजेंद्र सिंह समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी राम प्रताप यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं दीं। सपा प्रवक्ता दान बहादुर मधुर ने कहा कि राम प्रताप यादव के संगठन में लंबे अनुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा। उनके प्रदेश सचिव बनने से संगठन को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User