पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर चर्चा

Oct 04, 2026 - 17:29
0
पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक:नियमित योग शिविरों की हुई समीक्षा, संगठन विस्तार और प्रशिक्षण पर चर्चा
प्रतापगढ़ में पतंजलि योग समिति की मासिक बैठक बेदुआ स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह के आह्वान पर आयोजित की गई। बैठक में नियमित योग शिविरों की समीक्षा, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, योग शिक्षक प्रशिक्षण और जनजागरूकता कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मुख्य वक्ता दुर्गेश योगी ने कहा कि योग केवल रोगों के निवारण का माध्यम नहीं, बल्कि शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उन्नति का साधन भी है। उन्होंने पदाधिकारियों से नियमित योग कक्षाओं का संचालन कर योग को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला प्रभारी गोविंद ने वर्ष 2026 में आयोजित योग शिविरों और प्रशिक्षण अभियानों की जानकारी दी। बैठक में पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, महिला पतंजलि योग समिति सहित पांचों संबद्ध संगठनों की मासिक बैठक प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया। सदस्यता बढ़ाने, योग शिक्षकों को राष्ट्रीय कार्यालय के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से जोड़ने और प्राणायाम एवं योगासनों के नियमित अभ्यास पर सहमति बनी। सोशल मीडिया के माध्यम से गतिविधियों के प्रचार-प्रसार के लिए ऑनलाइन बैठक कराने का भी निर्णय लिया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User