प्रयागराज कसारी मसारी का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध:प्रवक्ता हसीब बोले- पिछले 5 वर्ष में CM योगी ने विकास के नाम पर बेहूदा मजाक किया

Oct 16, 2026 - 18:40
0
प्रयागराज कसारी मसारी का नाम बदलने पर कांग्रेस का विरोध:प्रवक्ता हसीब बोले- पिछले 5 वर्ष में CM योगी ने विकास के नाम पर बेहूदा मजाक किया
प्रयागराज के कसारी मसारी का नाम बदले जाने का कांग्रेस पार्टी ने विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता हसीब अहमद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर नाम बदलने की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार विकास के नाम पर जनता के साथ मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में एक इलाके का नाम बदलकर नया नाम देना इसका ताजा उदाहरण है। हसीब अहमद ने कहा पिछले पांच वर्षों में मुख्यमंत्री योगी ने उत्तर प्रदेश की जनता के साथ कुठाराघात किया है। विकास के नाम पर लोगों के साथ भद्दा और बेहूदा मजाक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शोषित, अनुसूचित और अल्पसंख्यक समाज के साथ भेदभाव किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि नाम बदलने से सरकार के काले कारनामे नहीं छुपाए जा सकते। उत्तर प्रदेश की जनता अंबेडकर, नेहरू और गांधी की विचारधारा से चलती है। नाम बदलने की प्रतिस्पर्धा में आप अव्वल दर्जे पर आ सकते हैं, लेकिन जनता 2027 में नाम बदलने की प्रथा के बजाय सरकार बदलने की तैयारी कर रही है। हसीब अहमद ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव 2027 में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी और योगी सरकार को आईना दिखाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने भाजपा सरकार पर प्रदेश की जनता की उम्मीदों के विपरीत काम करने का आरोप भी लगाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को प्रयागराज के कसारी-मसारी मोहल्ले का नाम बदलकर कृष्णपुरी करने की घोषणा की। इसी इलाके में माफिया अतीक अहमद का घर था। मुख्यमंत्री ने यहां पद्मलोक आवास योजना का भूमि पूजन भी किया। नाम बदलने के बाद अब सरकारी और प्रशासनिक रिकॉर्ड में संशोधन की प्रक्रिया शुरू करनी होगी। जमीन के दस्तावेजों, नगर निगम के रिकॉर्ड, व्यक्तिगत पहचान पत्रों और पुलिस के डेटाबेस से लेकर सड़क के साइनबोर्ड तक नए नाम के मुताबिक बदलाव किए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User