संभल में भैंसों के व्यापार विवाद में चाकूबाजी हुई:नमाज के बाद दो पक्षों में मारपीट, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी

Oct 16, 2026 - 18:40
0
संभल में भैंसों के व्यापार विवाद में चाकूबाजी हुई:नमाज के बाद दो पक्षों में मारपीट, चार घायल; पुलिस जांच में जुटी
संभल के असमोली थाना क्षेत्र के खानपुर बंद गांव में शुक्रवार को भैंसों के व्यापार के पैसों को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। जुमे की नमाज के बाद शुरू हुई कहासुनी मारपीट और चाकूबाजी में बदल गई। घटना में चार लोग घायल हुए हैं। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। घटना दोपहर करीब 2:30 बजे की है। सूचना मिलने पर सीओ अमन सिंह करीब 3:30 बजे गांव पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। भैंसों के व्यापार के पैसों को लेकर पुराना विवाद कमरुद्दीन पुत्र इंतजार और समीर पुत्र वाहिद के बीच लंबे समय से भैंसों के व्यापार के पैसों को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को कमरुद्दीन दोपहर करीब 2:15 बजे जुमे की नमाज पढ़कर मस्जिद से बाहर निकला था। इसके करीब 15 मिनट बाद समीर पक्ष के लोगों से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई और चाकूबाजी हुई। दोनों पक्षों के लोग घायल, अस्पताल भेजे गए पुलिस के मुताबिक, समीर, भूरा, सुल्तान पुत्र वाहिद और फैजान को मेडिकल परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असमोली भेजा गया है। वहीं, कमरुद्दीन पक्ष की ओर से भी तीन लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, शुरुआती सूचना में कुल चार लोगों के घायल होने की बात कही गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर शांति बनाए रखने की हिदायत दी। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर थाना पुलिस को तैनात किया गया है। सीओ बोले- मामले की जांच की जा रही सीओ अमन सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच भैंसों के व्यापार को लेकर विवाद है। घटना में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया गया कि घायलों में से किसी एक पक्ष ने डायल 112 पर पुलिस को गोली चलने की सूचना भी दी थी। घटना के बाद पुलिस अलर्ट है। स्थानीय जानकारी के मुताबिक, दोनों पक्षों के बीच व्यापार को लेकर पहले भी विवाद हो चुके हैं। नमाज के बाद हुई घटना से गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User