प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के परिवार से मिले सपा-प्रत्याशी:बेटियों की मदद का दिया भरोसा, सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Oct 20, 2026 - 10:36
0
प्रयागराज में अधिवक्ता सतीश श्रीवास्तव के परिवार से मिले सपा-प्रत्याशी:बेटियों की मदद का दिया भरोसा, सरकार की कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
प्रयागराज में समाजवादी पार्टी की कायस्थ समाज की बैठक में इलाहाबाद-झांसी खंड निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव ने अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। बैठक में सतीश चंद्र श्रीवास्तव की बहन और बेटी भी मौजूद रहीं। डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि सतीश चंद्र श्रीवास्तव की हत्या से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार की बेटियों को सहारे की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के प्रयागराज आने के बावजूद पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना नहीं दी गई। उन्होंने इसे दुखद बताया। जीरो टॉलरेंस के दावे पर उठाए सवाल डॉ. मान सिंह यादव ने भाजपा सरकार के अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के दावे पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात करती है, लेकिन ऐसी घटनाएं कानून-व्यवस्था को लेकर उसके दावों पर सवाल खड़े करती हैं। अखिलेश यादव के सामने रखेंगे परिवार की बात सपा प्रत्याशी ने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं और पीड़ा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के सामने रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। साथ ही, जरूरत पड़ने पर परिवार की बेटियों की मदद करने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि परिवार को अकेला महसूस नहीं होने दिया जाएगा और समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी रहेगी। दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि बैठक के दौरान अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर इलाहाबाद के पीयूष श्रीवास्तव के नेतृत्व में कायस्थ समाज के लोग जुटे। बैठक में समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User