प्रयागराज में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए घने बादल:तेज हवा चल रही, 7 डिग्री गिरा तापमान; धान की फसल को 20% नुकसान

Sep 27, 2026 - 10:10
0
प्रयागराज में बारिश का अलर्ट, सुबह से छाए घने बादल:तेज हवा चल रही, 7 डिग्री गिरा तापमान; धान की फसल को 20% नुकसान
प्रयागराज में रविवार को भी मौसम खराब बना हुआ है। सुबह से आसमान में काले घने बादल छाए हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के बाद चौथे दिन भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 12 घंटे में तेज बारिश होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लगातार बारिश और तेज हवाओं के कारण प्रयागराज के तापमान में 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। कुछ दिन पहले तक लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे, लेकिन अचानक मौसम बदलने के बाद ठंडी हवाओं और बारिश से पारा नीचे आ गया। तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। तेज हवाओं से खेतों में बिछ गई धान की फसल तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं का असर किसानों पर भी पड़ा है। खेतों में पककर तैयार धान की फसल तेज हवाओं के कारण जमीन पर गिर गई है। गिरी हुई फसल में बारिश का पानी भरने से किसानों को नुकसान की चिंता सताने लगी है। किसानों के मुताबिक, गंगापार और यमुनापार के कई इलाकों में धान की फसल को करीब 15 से 20% तक नुकसान हुआ है। कई खेतों में पकी फसल पूरी तरह जमीन पर बिछ गई है। कटाई से ठीक पहले बारिश ने बढ़ाई चिंता किसानों का कहना है कि धान की फसल कटाई के लिए तैयार थी। ऐसे समय में बारिश और तेज हवाओं ने कई महीनों की मेहनत प्रभावित कर दी है। यदि बारिश का दौर जारी रहा तो गिरी हुई फसल को और नुकसान होने की आशंका है। मौसम बदलने से वायरल का असर बढ़ा अचानक मौसम बदलने का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। उमस भरी गर्मी के बाद लगातार बारिश और ठंडी हवाओं के कारण कई लोग वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। अस्पतालों में भी वायरल और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने की बात सामने आ रही है। मौसम में बदलाव के बीच लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User