बीमार युवक ने हंसिया से खुद पर किए कई वार:जालौन के बचाने दौड़ी मां भी घायल, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के कुआंखेड़ा गांव में एक युवक ने खुद को कमरे में बंद कर हंसिया से कई वार किए। युवक विकास उर्फ प्रशांत मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। उसे बचाने दौड़ी मां रामजानकी भी इस दौरान घायल हो गईं। शनिवार को विकास ने अचानक खुद को कमरे में बंद कर लिया और हंसिया से वार करने लगा। बेटे की चीख सुनकर मां रामजानकी ने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। खींचतान में मां को भी चोटें आईं। ग्रामीणों ने शोर सुनकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और विकास को बाहर निकाला। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, विकास पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से बीमार है। उसकी पत्नी करीब डेढ़ महीने से मायके में रह रही है। थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)