आगरा सुबह से छाए बादल, कई क्षेत्रों में निकली धूप:मानसून सीजन में अब तक 513.9 मिमी बारिश, अगले 3 दिन बढ़ेगा पारा
आगरा में दो दिन से बदले मौसम के बाद रविवार को आगरा में धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी है। सुबह से आसमान में बादल छाए हैं, जबकि कई इलाकों में बादलों के बीच धूप भी निकल रही है। शनिवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से उमस कम हुई। ठंडी हवाओं के चलते मौसम में हल्की ठंडक महसूस की जा रही है। IMD के अनुसार, रविवार को आगरा का अधिकतम तापमान 31°C और न्यूनतम तापमान 24°C के आसपास रहने का अनुमान है। दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, रविवार को बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। मानसून सीजन में अब तक 513.9 मिमी बारिश आगरा में 1 जून से अब तक 513.9 मिमी बारिश दर्ज हो चुकी है। इस अवधि में सामान्य बारिश 522.8 मिमी मानी जाती है। यानी मानसून सीजन में अब तक सामान्य से 8.9 मिमी कम बारिश हुई है। शनिवार दोपहर बाद हुई रिमझिम बारिश से शहरवासियों को उमस से राहत मिली। बारिश के बाद चली ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी राहत महसूस हुई। अगले तीन दिन बढ़ेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को अधिकतम तापमान 33°C और 29 सितंबर को 34°C तक पहुंच सकता है। दोनों दिन आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। 30 सितंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दिन अधिकतम तापमान करीब 34°C रह सकता है। पिछले दो दिनों में बादल और बारिश के कारण तापमान में राहत रही, लेकिन अब धूप निकलने के साथ अगले कुछ दिनों में पारा धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है। फिलहाल सुबह के समय बादल छाए रहने और दिन में कई क्षेत्रों में धूप निकलने से आगरा का मौसम मिला-जुला बना हुआ है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)