प्रयागराज में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू:डीएम का सड़कों की मरम्मत, सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा पर जोर

Sep 30, 2026 - 20:17
0
प्रयागराज में दशहरा और दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरू:डीएम का सड़कों की मरम्मत, सफाई, प्रकाश, पेयजल और सुरक्षा पर जोर
प्रयागराज में आने वाले दिनों में दशहरा और दुर्गा पूजा उत्सव को सकुशल, भव्य तथा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसके लिए बुधवार को संगम सभागार में पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया और डीएम मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों, कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों और शहर की प्रमुख रामलीला व दुर्गा पूजा कमेटियों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में डीएम ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में संयुक्त भ्रमण कर सभी नागरिक सुविधाओं को समय से दुरुस्त करने का सख्त आदेश दिया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और नगर निगम को निर्देश दिए कि त्योहारों और मेला मार्गों की सड़कों को तुरंत गड्ढामुक्त किया जाए। नालियों की सफाई व बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। पेयजल संकट न हो, इसके लिए स्वच्छ पेयजल टैंकरों और पार्किंग की मुकम्मल व्यवस्था कराने को कहा गया है। बिजली विभाग को निर्बाध बिजली आपूर्ति बनाए रखने, जर्जर लटकते तारों को बदलने, खराब ट्रांसफार्मरों को तुरंत दुरुस्त करने और रास्तों में बाधा बन रहीं पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त मेला स्थलों पर एम्बुलेंस, डॉक्टरों की टीम और छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को कहा गया है। सुरक्षा और कानून व्यवस्था के संबंध में स्पष्ट निर्देश देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की गैर-परंपरागत गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी। मेला परिसरों, रेलवे व बस स्टेशनों और धार्मिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने सुरक्षा का आश्वासन देते हुए कहा कि जुलूस में निकलने वाली झांकियों का क्रम तय रहे और उनकी ऊंचाई मानक से अधिक न हो। उन्होंने साउंड सिस्टम का संचालन निर्धारित मानक के अनुरूप ही करने और सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाह रोकने के लिए पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए। पूजा कमेटियों से बेहतर समन्वय के लिए अपने वालंटियर्स की सूची उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, एडीएम प्रशासन उपमा पाण्डेय आदि थे। बैठक के दौरान नगर आयुक्त सीलम सांई तेजा, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) उपमा पाण्डेय सहित सभी एसडीएम, एसीपी और रामलीला व दुर्गा पूजा कमेटियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User