प्रयागराज में दुर्गा पंडालों की धूम...VIDEO:नागलोक,मीनाक्षी मंदिर से डिज्नीलैंड तक, अनोखी थीमों पर सजे पंडाल

Oct 20, 2026 - 14:43
0
प्रयागराज में दुर्गा पंडालों की धूम...VIDEO:नागलोक,मीनाक्षी मंदिर से डिज्नीलैंड तक, अनोखी थीमों पर सजे पंडाल
दुर्गा पूजा के महापर्व में संगम नगरी प्रयागराज इस बार अपने अनोखे और भव्य पंडालों की वजह से रहे। कटघर में नागलोक, नेतानगर में डिज्नीलैंड, अशोक नगर में बंगाल का पारंपरिक ढाक और दरभंगा में मीनाक्षी मंदिर जैसी थीमों पर सजे पंडालों को देखने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 2 तस्वीरें देखिए… अनोखी थीमों पर सजे पंडाल कटघर के पंडाल को नागलोक की थीम पर सजाया गया है, जबकि नेतानगर में बच्चों के आकर्षण को ध्यान में रखते हुए मिक्की माउस और डिज्नीलैंड जैसी सजावट की गई है। अशोक नगर के पंडाल को बंगाल के पारंपरिक वाद्य ‘ढाक’ के आकार में बनाया गया है, जिसके भीतर मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा विराजमान है। दरभंगा में मीनाक्षी सुंदरेश्वर मंदिर और बाई का बाग में केरल के पद्मनाभस्वामी मंदिर की थीम पर पंडाल तैयार किया गया है। वहीं शास्त्री नगर में बाबा नीम करौली कैंची धाम मंदिर की थीम पर 60 फीट ऊंचा पंडाल बनाया गया, जिसमें 16 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। राजरूपपुर में कोलकाता की कालीबाड़ी थीम पर 40 फीट ऊंचा, 60 फीट चौड़ा और 140 फीट लंबा पंडाल बनाया गया है। इसमें 13 फीट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। पूजा-अनुष्ठान और श्रद्धालुओं की भीड़ शहर के पंडालों में बंगाली रीति-रिवाज से मां दुर्गा का अकाल बोधन, घट स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा की गई। ढाक, शंख और उलूलुलु की ध्वनि के बीच महिलाओं ने मां का स्वागत किया। अशोक नगर, दरभंगा, नेतानगर और कटघर सहित शहर के 80 से अधिक पंडालों में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी। पुष्पांजलि, भोग, कला बहू पूजन और धुनुची नृत्य के साथ पूजा-अर्चना संपन्न हुई। दुर्गा पूजा बारवारी में विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संधि पूजा की गई। इस दौरान पूजा परिसर जयकारों और भक्तिभाव से गूंज उठा इस बार प्रयागराज के दुर्गा पूजा पंडाल केवल आस्था के केंद्र नहीं, बल्कि कला, संस्कृति और रचनात्मकता के उत्सव बन गए हैं। श्रद्धालु न सिर्फ मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं, बल्कि अलग-अलग राज्यों की वास्तुकला और थीमों का आनंद भी ले रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User