प्रयागराज में एमएलसी चुनाव के लिए 900 कर्मियों की तैनाती:23 अक्टूबर को मतदान, 20 जोनल और 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहेंगे

Oct 18, 2026 - 19:32
0
प्रयागराज में एमएलसी चुनाव के लिए 900 कर्मियों की तैनाती:23 अक्टूबर को मतदान, 20 जोनल और 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी रहेंगे
विधान परिषद के इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र-2026 के चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराने के लिए प्रयागराज जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पुख्ता कर दी हैं। 23 अक्टूबर, 2026 को सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक मतदान होगा। इसके लिए 152 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों पर 900 कर्मियों को तैनात किया जाएगा। साथ ही 20 जोनल और 65 सेक्टर मजिस्ट्रेट किए तैनात किए जाएंगे। इनको प्रशिक्षण दिया जा चुका है और मतदान के एक दिन पहले इनको बूथ पर भेज दिया जाएगा। डीएम व जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को त्रुटिहीन बनाने के लिए हर पोलिंग पार्टी में पीठासीन अधिकारी समेत पांच सदस्यों (पीओ, पी-1, पी-2, पी-3 और माइक्रो ऑब्जर्वर) को शामिल किया गया है। मुख्य रूप से 152 पोलिंग पार्टियों की आवश्यकता है, जबकि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 20 प्रतिशत अतिरिक्त यानी 28 रिजर्व पोलिंग पार्टियों का भी गठन किया गया है, जिससे कुल पोलिंग पार्टियों की संख्या 180 हो जाती है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट संभालेंगे कमान कानून-व्यवस्था और मतदान की कड़ी निगरानी के लिए वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे चुनावी क्षेत्र में सुचारू संचालन के लिए 15 जोनल मजिस्ट्रेट और 50 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 5 रिजर्व जोनल मजिस्ट्रेट और 15 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेट भी आरक्षित रखे गए हैं। कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण सत्र चुनावी ड्यूटी में तैनात किए गए अधिकारियों और कर्मचारियों को दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों का दौर भी निर्धारित किया गया था। जिला पंचायत सभागार प्रयागराज में 13 अक्टूबर को पोलिंग कार्मिकों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण दो पालियों में संपन्न हुआ, जबकि 14 अक्टूबर को संगम सभागार में जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट और माइक्रो ऑब्जर्वरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद 16 अक्टूबर को जिला पंचायत सभागार में द्वितीय चरण का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा चुका है। मतदान दलों की रवानगी और तैयारियां प्रशासनिक तैयारियों के अंतिम चरण के तहत मतदान दलों की रवानगी 22 अक्टूबर, 2026 को सुबह 8:00 बजे पुराने कटरा स्थित मैरी लुकास स्कूल एंड कॉलेज से की जाएगी। सभी मतदान पार्टियां आवश्यक सामग्री के साथ अपने-अपने निर्धारित बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User