प्रयागराज में खराब सड़क-जलभराव पर सपा नेता का प्रदर्शन, VIDEO:ग्रामीणों के साथ पानी में बैठकर जताया विरोध, प्रशासन पर लगाया आरोप
प्रयागराज के मोहम्दाबाद इलाके में खराब सड़क और पानी भरने की समस्या को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। समाजवादी पार्टी के नेता अवधेश यादव और स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क पर भरे पानी में बैठकर अपना विरोध जताया। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल ग्रामीणों ने बताया कि सड़क लंबे समय से खराब है। थोड़ी सी बारिश में भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे लोगों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को रोज परेशानी होती है। कई लोग गड्ढों में गिरकर घायल भी हुए हैं। अवधेश यादव ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत और पानी निकालने की व्यवस्था करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या का हल नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मामले में अभी तक प्रशासन की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)