प्रयागराज में मऊआइमा अस्पताल में किशोरी की मौत:परिजनों ने गलत इंजेक्शन लगाने का लगाया आरोप, रेफर करने के बाद रास्ते में तोड़ा दम
प्रयागराज के मऊआइमा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित एक अस्पताल में शनिवार सुबह 13 साल की फिजा बानो की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली। फाफामऊ के अस्पताल में किया रेफर फिजा बानो (13), जावेद अहमद की बेटी थी और पारस का पूरा, बीबीपुर उग्रसेन की रहने वाली थी। दो दिन पहले तबीयत खराब होने पर उसे इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे डॉक्टर चले गए थे। इसके बाद सहयोगी कर्मचारी किशोरी की देखरेख कर रहे थे। तड़के करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप उसे फाफामऊ के एक अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर के जाने के बाद किशोरी को गलत इंजेक्शन लगाया गया, जिससे उसकी हालत बिगड़ी और जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)