सेवा संकल्प अभियान 2026:नहटौर में कलाकारों ने नाटक के जरिए दिया जनसेवा का संदेश
बिजनौर में नगर पालिका परिषद नहटौर के तत्वावधान में शुक्रवार को ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के तहत पालिका प्रांगण में ‘नमो सेवा-अनकही कहानी’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। दोपहर 12 बजे हुए कार्यक्रम में कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से जनसेवा और राष्ट्र निर्माण से जुड़े प्रसंग प्रस्तुत किए। अभियान के तहत ‘नमो सेवा-अनकही कहानियां’ कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटकों के जरिए सेवा और जनकल्याण से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक ओम कुमार भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि सेवा ही संकल्प है और ऐसे आयोजनों के माध्यम से सेवा भावना का संदेश आमजन तक पहुंचता है। कलाकारों की प्रस्तुति की उपस्थित लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी, पालिका स्टाफ, भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता, महिलाएं और नगर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। लोगों ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)