प्रयागराज में मतगणना के नौवें दिन 3,700 मतपत्र गिने गए:हाईकोर्ट बार चुनाव में शनिवार को ब्रेक रहेगा, रविवार को फिर होगी काउंटिंग

Oct 02, 2026 - 20:30
0
प्रयागराज में मतगणना के नौवें दिन 3,700 मतपत्र गिने गए:हाईकोर्ट बार चुनाव में शनिवार को ब्रेक रहेगा, रविवार को फिर होगी काउंटिंग
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव 2026-27 की मतगणना शुक्रवार को नौवें दिन भी जारी रही। अलग-अलग पदों के कुल 3,700 मतपत्रों की गिनती पूरी की गई। इनमें उपाध्यक्ष और महिला पदों के मतपत्र शामिल रहे। अब शनिवार को मतगणना स्थगित रहेगी। रविवार 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से फिर गिनती शुरू होगी। उपाध्यक्ष के 2,000 मतपत्र गिने गए मुख्य चुनाव अधिकारी एवं वरिष्ठ अधिवक्ता एसएफए नकवी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक मतपत्र संख्या-4 की गणना हुई। इसमें उपाध्यक्ष पुरुष के चार और उपाध्यक्ष महिला के दो पदों के लिए पड़े कुल 2,000 मतपत्र शामिल थे। निर्धारित समय तक इन मतपत्रों की गिनती जारी रही। महिला पदों के 1,700 मतपत्रों की भी गिनती इसी दौरान पं. के.एन. मिश्र अध्ययन कक्ष (न्यू कमेटी रूम) में मतपत्र संख्या-5 की गणना कराई गई। इसमें संयुक्त सचिव (महिला), कोषाध्यक्ष (महिला) और कार्यकारिणी सदस्य (महिला) पदों के लिए पड़े 1,700 मतपत्र शामिल थे। दोनों स्थानों पर मिलाकर नौवें दिन कुल 3,700 मतपत्रों की गिनती पूरी हुई। 17 सितंबर को हुआ था चुनाव हाईकोर्ट बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव 17 सितंबर को हुआ था। इसके बाद से चरणबद्ध तरीके से मतगणना चल रही है। अलग-अलग पदों के मतपत्रों की गिनती पूरी की जा चुकी है। मतगणना को लेकर अधिवक्ताओं में लगातार उत्सुकता बनी हुई है। शनिवार को रुकेगी गिनती, रविवार को फिर शुरू होगी चुनाव समिति के अनुसार, 3 अक्टूबर शनिवार को मतगणना नहीं होगी। इसके बाद 4 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लाइब्रेरी हाल और पं. के.एन. मिश्र अध्ययन कक्ष (कमेटी हाल) में मतगणना फिर शुरू होगी। मुख्य चुनाव अधिकारी एसएफए नकवी के साथ चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी, जेबी सिंह, राज कुमार शुक्ला, लक्ष्मी कान्त मिश्र और अनुभव शुक्ला समेत अन्य अधिवक्ता मतगणना के दौरान मौजूद रहे। चुनाव समिति के सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया और व्यवस्थाओं की निगरानी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User