प्रयागराज में नुक्कड़ नाटक से सुनाई ‘नमो सेवा गाथा’:भाजपा ने उपलब्धियों की दिखाई झलक, पीएम मोदी के 25 साल के कार्यों की गाथा

Sep 30, 2026 - 23:31
0
प्रयागराज में नुक्कड़ नाटक से सुनाई ‘नमो सेवा गाथा’:भाजपा ने उपलब्धियों की दिखाई झलक, पीएम मोदी के 25 साल के कार्यों की गाथा
प्रयागराज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने के अवसर पर देशभर में ‘सेवा संकल्प’ के तहत नमो सेवा गाथा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रयागराज के सिविल लाइंस स्थित सुभाष चौराहे पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से केंद्र सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों और विभिन्न योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाई। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने अपने अभिनय के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को लोगों के सामने रखा। नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग चौराहे पर जुटे। कलाकारों ने सरल और रोचक तरीके से लोगों को सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने कलाकारों का उत्साह बढ़ाया और कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में कई क्षेत्रों में विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने पिछली सरकारों के कार्यकाल को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User