प्रयागराज में फूलपुर ने कोरांव को 49 रन से हराया:नीलम करवरिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, इलाहाबाद दक्षिण की पहली जीत

Oct 12, 2026 - 23:33
0
प्रयागराज में फूलपुर ने कोरांव को 49 रन से हराया:नीलम करवरिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, इलाहाबाद दक्षिण की पहली जीत
प्रयागराज में नीलम करवरिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे संस्करण में सोमवार को फूलपुर और इलाहाबाद दक्षिण ने जीत दर्ज की। केपी कॉलेज मैदान पर फूलपुर ने कोरांव को 49 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं, इलाहाबाद दक्षिण ने सोरांव को आठ विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में पहली जीत हासिल की। मयंक दुबे के ऑलराउंड प्रदर्शन से जीता फूलपुर पहले मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी फूलपुर की टीम ने 20 ओवर में 131 रन बनाए। देवांश पाठक ने 37, मयंक दुबे ने 30 और अखिल कुमार कश्यप ने 13 रन का योगदान दिया। कोरांव की ओर से आदर्श पांडेय ने दो विकेट लिए। 132 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोरांव की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। अनुराग यादव ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए। फूलपुर की ओर से मयंक दुबे ने दो विकेट लिए, जबकि जितेंद्र यादव, दिव्यांश यादव और अभिनव तिवारी ने एक-एक विकेट हासिल किया। मयंक दुबे को शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें डॉ. अनूप श्रीवास्तव ने पुरस्कार दिया। निशांत की नाबाद 70 रन की पारी से इलाहाबाद दक्षिण जीता दूसरे मुकाबले में सोरांव की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 110 रन पर ऑलआउट हो गई। अनिकेत सिंह ने 27, रौनक चौरसिया ने 18 और सत्येंद्र यादव ने 17 रन बनाए। इलाहाबाद दक्षिण के अक्षत पांडेय ने चार विकेट झटके, जबकि तन्मय को दो विकेट मिले। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इलाहाबाद दक्षिण की टीम ने 13.1 ओवर में दो विकेट खोकर 114 रन बना लिए। निशांत कुशवाहा ने नाबाद 70 रन की आक्रामक पारी खेली, जबकि ताहा अली ने 21 रन बनाए। निशांत को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें इलाहाबाद क्रिकेट एसोसिएशन की जूनियर चयन समिति के सदस्य योगेश कुशवाहा ने सम्मानित किया। मंगलवार को खेले जाएंगे दो मुकाबले प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सक्षम करवरिया ने अतिथियों का स्वागत किया। मंगलवार को पहला मुकाबला सुबह 8 बजे फाफामऊ और हंडिया के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला दोपहर 12 बजे करछना और मेजा की टीमों के बीच होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User