प्रयागराज में प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत:परिजनों ने हाईवे पर किया चक्काजाम, सड़क पर लेटे परिवार के लोग
प्रयागराज के डॉ. पाठक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में प्रसव के दौरान मां और नवजात बच्चे की मौत हो गई। महिला को 29 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था। पहले ऑपरेशन के दौरान नवजात बच्चे की मौत हो गई। इसके बाद महिला की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के सामने प्रयागराज-गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया। फिलहाल हाईवे पर 2 किमी लंबा जाम लगा हुआ है। परिजन सड़क पर लेट कर हॉस्पिटल पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 3 तस्वीरें देखिए… अब पढ़िए पूरा मामला
उतरांव थाना क्षेत्र के आरा कला गांव निवासी विपिन कुमार ने अपनी पत्नी वंदना देवी (24) को 29 सितंबर की दोपहर प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि चिकित्सकों ने पहले सामान्य डिलीवरी की बात कही थी, लेकिन बाद में इमरजेंसी बताते हुए ऑपरेशन की सलाह दी गई। 30 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे ऑपरेशन किया गया। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सकों ने महिला को ब्लीडिंग होने की बात कहते हुए दोबारा ऑपरेशन की जरूरत बताई और बच्चेदानी निकालने की बात कही। रात 1 बजे महिला की हुई मौत
परिजनों से सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी कराए गए। परिजनों के मुताबिक शाम करीब सात बजे दोबारा ऑपरेशन किया गया। रात करीब नौ बजे महिला को आईसीयू में ले जाया गया। रात करीब एक बजे चिकित्सकों ने महिला की मौत की जानकारी दी। अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप
परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान उनसे अलग-अलग मदों में रुपये जमा कराए गए। खून के लिए करीब 14 हजार रुपये, आईसीयू और दवाओं के लिए अलग से रकम ली गई। जच्चा-बच्चा दोनों की मौत के बाद परिजन अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है। परिजन हाईवे पर जाम लगाए हुए है। र मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। अस्पताल प्रबंधन का पक्ष सामने नहीं आया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)