प्रयागराज में सब्जी मंडी से प्याज की 5 बोरियां चोरी:CCTV में कैद हुई घटना, 3 संदिग्ध दिखे, मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

Oct 09, 2026 - 15:15
0
प्रयागराज में सब्जी मंडी से प्याज की 5 बोरियां चोरी:CCTV में कैद हुई घटना, 3 संदिग्ध दिखे, मंडी में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
प्रयागराज के मुंडेरा स्थित नवीन सब्जी मंडी में चोरों ने एक दुकान से प्याज की पांच बोरियां पार कर दीं। चोरी हुए प्याज की कीमत करीब 18 से 19 हजार रुपए बताई गई है। दुकानदार डीएन त्रिपाठी ने धूमनगंज थाने में शिकायत देकर FIR दर्ज करने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। देखें तस्वीरें….. डीएन त्रिपाठी के मुताबिक, 8 अक्टूबर की रात करीब 9:10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। रात करीब 1:53 बजे तीन अज्ञात व्यक्ति ई-रिक्शा की मदद से दुकान पर पहुंचे और पांच बोरी प्याज चोरी कर ले गए। 9 अक्टूबर की सुबह करीब 3 बजे दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। दुकान में लगे CCTV कैमरे की फुटेज में तीन संदिग्धों की गतिविधियां कैद हुई हैं। व्यापारी ने पुलिस से CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और चोरी गया माल बरामद करने की मांग की है। उनका कहना है कि मंडी में पहले भी दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ऐसे में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यापारियों की दुकानों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User