प्रयागराज में सेंट्रल कमांड बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू:महू ने क्लेमेंट टाउन को 47-30 से हराया, नेशनल टूर्नामेंट का टिकट पक्का

Oct 05, 2026 - 20:24
0
प्रयागराज में सेंट्रल कमांड बास्केटबॉल टूर्नामेंट शुरू:महू ने क्लेमेंट टाउन को 47-30 से हराया, नेशनल टूर्नामेंट का टिकट पक्का
प्रयागराज के आर्मी पब्लिक स्कूल, न्यू कैंट में सोमवार को सेंट्रल कमांड बॉयज बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 का शुभारंभ हुआ। पहले मुकाबले में आर्मी पब्लिक स्कूल, महू ने आर्मी पब्लिक स्कूल, क्लेमेंट टाउन को 47-30 से हराकर AWES नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विद्यालय के अध्यक्ष और पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश सब एरिया के डिप्टी जीओसी ब्रिगेडियर नवनीत डागर ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना और अनुशासन के साथ बेहतर प्रदर्शन करने का आह्वान किया। उद्घाटन के बाद आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन और आर्मी पब्लिक स्कूल महू के बीच मुकाबला हुआ। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही बेहतर प्रदर्शन किया। महू की टीम ने लगातार आक्रामक खेल के साथ बढ़त बनाई और मुकाबले के अंत में 47 अंक हासिल किए। क्लेमेंट टाउन की टीम 30 अंक ही बना सकी। इस तरह महू ने 47-30 से मुकाबला अपने नाम किया और नेशनल टूर्नामेंट में प्रवेश सुनिश्चित किया। खास बात यह है कि AWES नेशनल बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2026 की मेजबानी भी आर्मी पब्लिक स्कूल न्यू कैंट प्रयागराज को मिली है। नेशनल टूर्नामेंट का आयोजन 11 से 14 अक्टूबर तक किया जाएगा। ऐसे में सेंट्रल कमांड स्तर पर क्वालीफाई करने वाली महू की टीम को अब प्रयागराज में ही राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। वहीं, मंगलवार 6 अक्टूबर को सेंट्रल कमांड गर्ल्स बास्केटबॉल टूर्नामेंट का मुकाबला खेला जाएगा। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल क्लेमेंट टाउन और आर्मी पब्लिक स्कूल पिथौरागढ़ की टीमें आमने-सामने होंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User