प्रयागराज में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू:SIR में नए आवेदकों को राहत, 2003 की वोटर लिस्ट ढूंढने की जरूरत नहीं

Oct 06, 2026 - 11:54
0
प्रयागराज में वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की प्रक्रिया शुरू:SIR में नए आवेदकों को राहत, 2003 की वोटर लिस्ट ढूंढने की जरूरत नहीं
प्रयागराज में मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने ईपी (Elector-to-Population) और जेंडर रेशियो में सुधार के साथ जिले के हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। आयोग के ‘कोई मतदाता न छूटे’ (No Voter to be Left Behind) के संकल्प के तहत पात्र नागरिकों से जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। SIR में नए आवेदकों को बड़ी राहत चुनाव आयोग ने निर्वाचन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए हाल ही में फॉर्म-6 में बदलाव किया है। इससे पहले स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान नए आवेदकों से उनके परिजनों के पुराने मतदाता रिकॉर्ड, जैसे 2003 की वोटर लिस्ट से संबंधित SIR घोषणा-पत्र (Annexure-D) मांगा जा रहा था। अब यह शर्त पूरी तरह खत्म कर दी गई है। इससे नए और युवा मतदाताओं को अपने परिजनों के पुराने रिकॉर्ड तलाशने की परेशानी नहीं होगी। इन दस्तावेजों से कर सकेंगे आवेदन साल में 4 बार 18 साल की उम्र पूरी करने वाले कर सकते हैं अग्रिम आवेदन 18 वर्ष की उम्र पूरी करने वाले युवाओं के लिए भी प्रक्रिया आसान की गई है। 1 जनवरी, 1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा अग्रिम आवेदन कर सकते हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पांडेय ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में खास तौर पर पहली बार वोट देने योग्य बने युवा, छूटे हुए मतदाता, बेघर नागरिक, दिव्यांगजन और महिला मतदाताओं को शामिल किया जा रहा है। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से कर सकते हैं आवेदन जिन पात्र नागरिकों का नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म-6 भरकर संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ERO) के कार्यालय में जमा किया जा सकता है। इसके अलावा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in और ECINET व Voter Helpline App के जरिए घर बैठे ऑनलाइन फॉर्म-6 जमा किया जा सकता है। प्रशासन का कहना है कि सरल और पारदर्शी प्रक्रिया के जरिए हर पात्र नागरिक को मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा, ताकि आगामी चुनाव में कोई भी पात्र नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User