नोएडा में दीपावली पर खुलेगा जापानी पार्क:9 एकड़ में फैला है, बनाने में 14 करोड़ रुपए का खर्च
नोएडा के सेक्टर-94 में बन रहा जापानी पार्क दीपावली पर लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। करीब 14 करोड़ रुपए की लागत से 9 एकड़ में बन रहे इस पार्क में जापानी संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। यहां प्रकृति, शांति और अध्यात्म से जुड़े पहलुओं को दिखाया जाएगा। पार्क में जापानी झूले, ड्रैगन के आकार का झूला, सेल्फी पॉइंट, वॉकिंग ट्रैक, झरने और छोटे पुल बनाए गए हैं। मियावाकी तकनीक से पौधे भी लगाए जाएंगे। चारदीवारी, पाथवे, जल क्षेत्र और मुख्य गेट पर हट समेत कई काम पूरे हो चुके हैं। दो वाटर बॉडी और जेन गार्डन पार्क में बच्चों के लिए खेल का मैदान बनाया जा रहा है। यहां दो वाटर बॉडी होंगी। बीच वाली वाटर बॉडी के ऊपर से फुटपाथ बनाया जाएगा। पूरे पार्क में जॉगिंग ट्रैक भी होगा। जापानी गजीबो और जेन गार्डन का काम अंतिम चरण में है। 60 जगह लगेंगे कैमरे पार्क की सुरक्षा के लिए 60 जगहों पर कैमरे लगाए जाएंगे। इनकी निगरानी के लिए कंट्रोल रूम और वीडियो वॉल बनाई जाएगी। कैमरे ऑप्टिकल फाइबर से जुड़े होंगे। इस काम पर करीब 1.21 करोड़ रुपए खर्च होंगे। मंगलवार को टेंडर खोला जाएगा। पर्याप्त एजेंसियां और तय मानक पूरे होने पर फाइनेंशियल बिड खोली जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)