पशु चिकित्साधिकारी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा कल:404 पदों पर भर्ती, लखनऊ में बनाए गए छह केंद्र, 2500 अभ्यर्थी होंगे शामिल
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से आयोजित पशु चिकित्साधिकारी भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा 3 अक्टूबर (शनिवार) को होगी। प्रदेश में पशु चिकित्साधिकारी के 404 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा को निष्पक्ष और सुचारू रूप से कराने के लिए लखनऊ में छह केंद्र बनाए गए हैं। इस परीक्षा में करीब 2500 अभ्यर्थी शामिल होंगे। एकल सत्र में सुबह 9:30 बजे से होगी परीक्षा परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय ने बताया कि ने बताया कि यह स्क्रीनिंग परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक एकल सत्र में संपन्न होगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और प्रवेश व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। केंद्रों में अभ्यर्थियों का प्रवेश परीक्षा शुरू होने से 1 घंटा 30 मिनट पहले (सुबह 8:00 बजे) शुरू हो जाएगा, जबकि परीक्षा शुरू होने से ठीक 45 मिनट पहले (सुबह 8:45 बजे) गेट पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी स्थिति में किसी अभ्यर्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी। पहचान पत्र और दो फोटो लाना अनिवार्य आयोग ने अभ्यर्थियों को हिदायत दी है कि वे अपने OTR नंबर के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट ([https://uppsc.up.nic.in](https://uppsc.up.nic.in)) से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा अपने मूल पहचान पत्र (ID Proof) के साथ उसकी एक छायाप्रति अनिवार्य रूप से लेकर आएं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश के दौरान पहचान पत्र की फोटोकॉपी कक्ष निरीक्षक को सौंपनी होगी। नकल रोधी कड़े प्रावधान लागू परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। इस परीक्षा में 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' पूरी सख्ती से लागू रहेगा। अनुचित साधनों के प्रयोग, नकल, प्रश्नपत्र लीक या किसी भी तरह के षड्यंत्र में लिप्त पाए जाने वाले अभ्यर्थियों अथवा भू-माफिया/सॉल्वर गिरोहों के खिलाफ एक करोड़ रुपये तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का कठोर कानूनी प्रावधान है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)