बलरामपुर में टीचर्स प्रीमियर लीग का आगाज:देवीपाटन, बलरामपुर और पचपेड़वा ने मुकाबले जीते, पहले दिन 3 मैच खेले गए
बलरामपुर।बेसिक शिक्षकों के क्रिकेट टूर्नामेंट टीचर्स प्रीमियर लीग का शुक्रवार सुबह 10 स्पोर्ट्स स्टेडियम बलरामपुर में भव्य शुभारंभ हुआ।मुख्य अतिथि सदर विधायक पलटू राम ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर टूर्नामेंट का उद्घाटन किया।इस दौरान बीएसए विकास चंद्र श्रीवास्तव और TPL अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर एवं बैज अलंकरण कर स्वागत किया।पहले दिन का मैच शाम 5:15 मिनट तक चला। उद्घाटन के दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का प्रदर्शन किया।देवीपाटन,बलरामपुर और पचपेड़वा की टीमों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर टूर्नामेंट में दमदार शुरुआत की। देवीपाटन ने उतरौला को 6 विकेट से हराया उद्घाटन मैच बेसिक वॉरियर्स देवीपाटन और उतरौला के बीच खेला गया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उतरौला ने 12 ओवर में पांच विकेट खोकर 142 रन बनाए।लोकेश कुमार ने 31 गेंदों पर 67 रन और राहुल गुर्जर ने 18 गेंदों पर 39 रन की शानदार पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवीपाटन की टीम ने विजय गुप्ता के नाबाद 75 रन और अंकित कुमार के 8 गेंदों पर 20 रन की बदौलत मुकाबला चार विकेट शेष रहते जीत लिया।शानदार बल्लेबाजी के लिए विजय गुप्ता को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बलरामपुर ने शिवपुरा को 63 रन से दी शिकस्त दूसरे मुकाबले में बेसिक वॉरियर्स शिवपुरा और बलरामपुर आमने-सामने रहे।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बलरामपुर ने 12 ओवर में सात विकेट खोकर 139 रन बनाए।ओम तेवतिया ने महज 39 गेंदों में आठ चौकों और नौ छक्कों की मदद से 92 रन की विस्फोटक पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शिवपुरा की टीम 76 रन पर ऑलआउट हो गई।इस तरह बलरामपुर ने मुकाबला 63 रन से जीत लिया।सुनील के 91 रन से पचपेड़वा की 7 विकेट से जीत तीसरे मैच में बेसिक वॉरियर्स पचपेड़वा और गैंसड़ी के बीच मुकाबला हुआ।पचपेड़वा ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया।गैंसड़ी ने 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 129 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचपेड़वा की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 10.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)