पत्नी से हुआ झगड़ा, सुबह फंदे से लटका मिला युवक:एटा में 28 साल के युवक ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के टीकमपुर गांव में पति-पत्नी के विवाद के बाद एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 28 साल के जगत सिंह का शनिवार रात अपनी पत्नी अंजू से झगड़ा हुआ था। रविवार सुबह परिजनों ने जगत सिंह का शव कमरे में लटका देखा। उन्होंने तुरंत रिजोर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मृतक के ताऊ झब्बू ने बताया कि जगत सिंह खेतीबाड़ी करता था और पत्नी से विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतक अपने पीछे पत्नी अंजू और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है। इनमें 4 साल का बेटा कृष्णा और 1 साल की बेटी राधा शामिल हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)